बीकानेर: मंत्री खींवसर के बयान पर सियासत गरमाई, महिला कांग्रेस ने कोटगेट पर किया प्रदर्शन
पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बयान पर विवाद बढ़ गया है। मंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कोटगेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था— “प्रसूता नाचती हुई आई थी या फिर बीमार होकर?”। यह बयान उन्होंने पीबीएम अ