कोंडागांव: ग्राम कोनगुड़ में पुलिस ने 'सहयोग चौपाल' आयोजित की, सीमा विवाद, साइबर अपराध व नशामुक्ति पर दी गई जानकारी
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर शनिवार को ग्राम कोनगुड़ में पुलिस विभाग द्वारा "सहयोग चौपाल" का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्राम पंचायत बारदा और कोनगुड़ के बीच चल रहे सीमा विवाद पर ग्रामीणों से चर्चा कर समाधान के लिए 15 दिनों का समय मांगा गया। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, पलायन, यातायात नियमों तथा पॉक्सो कानून के संबंध में