महरौनी: ग्राम गुगरवारा में अज्ञात कारणों से किसान के बाड़े में लगी भीषण आग, लोगों की मदद से समय रहते पाया गया काबू
ग्राम गुगरवारा में अज्ञात कारणों के चलते किसान के घर के पीछे स्थित बाड़े में भीषण आग लग गई। जिसके चलते आग की भारी लपटे उठने लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किसी अनहोनी की घटना से पूर्व भी आग पर समय से काबू पा लिया गया।