चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Churu, Churu | Dec 17, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा बुधवार शाम 5 बजे जारी प्रेसनोट के मुताबिक निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बंदियों से संवाद कर भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, पुस्तकालय, मुलाकात व्यवस्था आदि का फीडबैक लिया।