पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में पत्रकारों से सीएम ने कहा- पहले कुछ काम होता था क्या? आप लोगों की उम्र कम है, नहीं देखते हैं
पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार की सुबह 11:30 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान लालू-राबड़ी शासनकाल पर जमकर निशाना साधा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भूलिएगा मत याद कीजिए। नवंबर 2005 में हम सरकार में आए थे। उससे पहले कुछ काम होता था क्या। पत्रकारों से कहा कि आप लोगों की उम्र कम है, नहीं देखते हैं। पहले क्या था।