पटना ग्रामीण: मंत्री जनक राम के सरकारी बंगले में निकला विषैला कोबरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिहार सरकार के मंत्री जनक राम के सरकारी बंगले में सांप निकलने से हड़कंप मच गया. 6 पोलो रोड स्थित बिहार सरकार के मंत्री के सरकारी आवास में शुक्रवार की शाम कोबरा सांप निकलने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रात 9 बजे सूझबूझ के साथ सावधानी से कोबरा सांप को पकड़ा लिया।