पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव को विदेश नीति की समझ नहीं: सांसद उपेंद्र कुशवाहा का नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार
चैंपियंस ट्रॉफी में इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने नहीं जाएगी। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि क्रिकेट पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पूरे मसले पर शुक्रवार की रात 9:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की समझ पर सवाल उठाते हुए कह दिया कि उन्हें विदेश नीति की समझ नहीं है।