लखीसराय: जिलेभर में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की हुई सघन जांच
गुरुवार के दोपहर 12:45 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में रात्रि गश्ती अभियान के दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गश्ती दल, ओ.डी. (ऑफिसर ऑफ द डे) तथा डायल-112 सेवा में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली की गहन जांच की।