वारासिवनी: फ्लाईओवर बना विवाद का कारण, विधायक और प्रशासन में तीखी बहस, उद्घाटन के दौरान नेता व कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
वारा में फ्लाईओवर उद्घाटन को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। दोनों दलों में श्रेय लेने की होड़ से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था, इस दौरान विधायक विवेक पटेल और प्रशासन के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें विधायक ने भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल को सपोर्ट करने का आरोप लगाया। विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ फ्लाईओवर पर 5 घंटे तक बैठे रहे