चूरू: स्थानांतरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, आदर्श विद्या मंदिर में हुई बैठक
Churu, Churu | Aug 3, 2025 राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की चूरूबजिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दोपहर 2 बजे करीब स्थानीय केसरदेवी सोती आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक पर्यवेक्षक सुशीला कस्वां के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी व सभाध्यक्ष विकास पारीक ने बताया कि बैठक में संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई।