कासगंज: आकांक्षी विकास खंडों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में आकांक्षी विकास खंडों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, पेयजल और स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने नीति आयोग के 40 इंडिकेटर पर तेजी से प्रगति बढ़ाने, डेटा फीडिंग में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।