जहानाबाद: एकल उपयोग प्लास्टिक छोड़ने का लिया संकल्प, स्काउट-गाइड कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण पर जोर
जहानाबाद स्थित बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय में मंगलवार को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। जिला मुख्य आयुक्त कुमार त्रिपुरारी ने प्लास्टिक को मानव, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बताया। मुख्य अतिथि राज किशोर प्रसाद ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाता है।