हुज़ूर: भोपाल में पीएचई डिपार्टमेंट के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर के साथ हज के नाम पर हुई ₹9.60 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का केस दर्ज
Huzur, Bhopal | Sep 14, 2024 भोपाल में पीएचई डिपार्टमेंट के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर के साथ 9.60 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी हज यात्रा पर भेजने के नाम पर की गई है। आरोपी जालसाज ने फरियादी को प्लेन के फर्जी टिकिट और अरब का फर्जी वीजा भी दे दिया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकइन के दौरान पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। ऐशबाग पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है|