जलालाबाद: रावतपुर में खेत में विवाद के दौरान युवक की पिटाई, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव रावतपुर में खेत जुताई के दौरान विवाद हिंसक हो गया। सुमित पुत्र बबलू ने आरोप लगाया कि खेत में पड़े भूसे को हटाने को लेकर परिवार के ही अनूप पुत्र टीटू से कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि टीटू, अनूप, सानूप और रवि ने मिलकर सुमित की गर्दन पकड़ ली और लाठी-डंडों से हमला कर दिया