कलेर: अरवल जिले में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया
Kaler, Arwal | Jul 28, 2026 एंटी रोमियो स्क्वॉड (पिंक पेट्रोलिंग) एवं अभया ब्रिगेड की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध तथा साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। संदिग्ध गतिविधियों, ऑनलाइन ठगी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।