बीरपुर: नौला मुसहरी के प्राथमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने नाटक से दिया धरती बचाने का संदेश
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को सुबह करीब दस बजे पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी में ‘धरती बचाओ, भविष्य बचाओ’ थीम के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।