मंझनपुर: संविदा पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंझनपुर मुख्यालय में शुरू किया हड़ताल
कौशांबी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर जिले के समस्त संविदा कर्मियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद अभी तक वेतन नहीं मिला।