टिहरी: टिहरी के पुजाल्डी गांव में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नशामुक्ति का बड़ा संकल्प
टिहरी के पुजाल्डी ग्राम पंचायत ने शराब और बीयर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। शादी, जन्मदिन जैसे समारोहों में शराब का इस्तेमाल पूरी तरह बंद रहेगा। नियम तोड़ने पर जुर्माना और सामाजिक कार्रवाई होगी। ग्राम प्रधान श्रीमता देवी के नेतृत्व में बनी समिति नशामुक्ति की दिशा में काम कर रही है।