बलरामपुर: डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने जनपद के सभी बालिका आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण,विभिन्न मानकों पर परखी व्यवस्था
जनपद के सभी बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था,रहन सहन की सुविधा आदि की जांच डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम द्वारा किया गया।तहसील बलरामपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलरामपुर नगर,बलरामपुर देहात,जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सेखुईकला का निरीक्षण उप जिला मजिस्ट्रेट संजीव कुमार यादव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया।