बलरामपुर: जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारीकार्यालय का औचक निरीक्षण किया गयाइस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया एवं कार्यों के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया तथा अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि कार्यालय में बाहरी व्यक्ति या दलाल सक्रिय न रहे ।