बलरामपुर: थाना हरैया की पुलिस ने ग्राम धर्मपुर के तीन लोगों पर दर्ज किया दहेज हत्या का केस
प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैया गोविंद कुमार ने बताया की ग्राम बालापुर कोतवाली जरवा की रहने वाली पीड़िता रुखसाना पत्नी कल्प हुसैन द्वारा बताया गया की बेटी की शादी ग्राम धर्मपुर में की गई थी लेकिन दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी गई ।पीड़िता की दी गई तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है