बलरामपुर: हर घर तिरंगा एंव तिरंगा यात्रा को दृष्टिगत भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला नगर पालिका सभागार में हुआ सम्पन्न
भाजपा नगर मंडल का हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा की कार्यशाला का आयोजन नगरपालिका के सभागार में सम्पन्न हुआ।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एंव जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा इस अभियान के द्वारा हर कोई अपने आप में व देश के प्रति गर्व की अनुभूति करता है।