धरहरा: विकसित भारत–जी. राम जी अधिनियम-2025 पर जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, 1 जुलाई से लागू होंगे नए प्रावधान,प्रशिक्षण दी गई।
धरहरा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को विकसित भारत–जी. राम जी अधिनियम-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार सुंदरम ने की। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार यह अधिनियम 1 जुलाई 2026 से सभी राज्यों में लागू किया जाएगा।