खुर्जा: पहासू रोड पर झमका फ्लाईओवर के निकट मिला एक बुजुर्ग का शव, नहीं हुई शिनाख्त
खुर्जा नगर में पहासू रोड पर झमका फ्लाईओवर के निकट एक बुजुर्ग का शव मिला है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है और शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है, मामले में जानकारी बुधवार सुबह 10:00 बजे दी गई है।