कोरबा: 18 घंटे के भीतर दिव्या ज्वेलर्स में चोरी का मामला सुलझा, तीन महिलाओं सहित कुल पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
Korba, Korba | Apr 25, 2026 कोरबा में सिविल लाईन थाना अंतर्गत निहारिका में संचालित दिव्या ज्वेलर्स नामक सराफा दुकान में संचालक की आँखों में धूल झोंककर साढ़े चार लाख रूपये कीमती सोने के गहने चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन महिलाये सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के निवासी है.