राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को 5 बजे जमशेदपुर के सदर अस्पताल परिसर में झारखंड के पहले सिकल सेल एनीमिया टेस्टिंग लैब एवं 100 बेड वाले प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त, सिविल सर्जन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।