सपोटरा: कुडगांव पुलिस ने कस्बे के सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 2 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ₹1120 की जुआ राशि की ज़ब्त
एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य संचालित अभियान के दौरान कुडगांव पुलिस ने ताश के पत्तों से रुपए पर हार जीत का दाब लगाकर जुआ खेलते हुए 31 बर्षीय रवि कुमार मीना पुत्र रामराज व विजय महावर पुत्र रामलाल निवासी लेदिया को कस्बे के सरकारी अस्पताल के सामने से गिरफ्तार कर आरोपीयों को कब्जे से ₹1120 की जप्त की।