बिक्रम: रानीतालाब पुलिस ने बराह मुसहरी टोला में छापेमारी कर 5000 लीटर अवैध शराब की नष्ट
Bikram, Patna | Apr 3, 2026 बिक्रम प्रखंड के रानीतालाब थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बराह मुसहरी टोला में छापेमारी के दौरान 5000 लीटर से अधिक अर्धनिर्मित और तैयार देसी शराब बरामद कर नष्ट कर दी गई। कार्रवाई प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी विनय कुमार रंजन के नेतृत्व में हुई। छापे के दौरान शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए तथा