भिवानी: एडीसी एवं बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्षित कुमार ने बीएलओ और सुपरवाईजर को दिए जरूरी निर्देश
बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्षित कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी बीएलओ और सुपरवाईजर अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची को सही ढंग से तैयार करवाएं ताकि कोई नागरिक मतदान से वंचित न रहे। यदि किसी को कोई जानकारी नहीं है तो उसके बारे में अभी पूछ लें। जानकारी के अभाव में कोई ऐसा कार्य न करें ।