भिवानी: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जनता दरबार लगाकर सुनी वार्ड नंबर 28 और 29 के लोगों की समस्याएं
उपायुक्त नरेश नरवाल के निर्देशानुसार सोमवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने वार्ड नंबर 28 के लिए बर्तन बाजार, मस्ता वाली गली में खारी कुई पर तथा वार्ड 29 के लिए नया बाजार स्थित हनुमान मंदिर में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में लोगों ने विभाग के अधिकारियों के समक्ष सीवरेज सफाई व पर्याप्त पेयजल मुहैया करवाने की मांग रखी।