भिवानी: कारागार में बचे भोजन की नीलामी दो मई को
जिला कारागार भिवानी में भोजन लेने के उपरांत बची हुई रोटी, सब्जी व दाल इत्यादि की नीलामी दो मई को प्रात: 11 बजे होगी। इस नीलामी के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिला जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक मई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक की अवधि के लिए दो मई को प्रात: 11 बजे स्थानीय कारागार के कार्यालय में वेस्ट फूड की नीलामी की जायेगी।