भिवानी: लोकसभा चुनाव के मध्यनजर शस्त्र लाइसेंस 03 दिन में जमा करवाएं अपना असला - पुलिस अधीक्षक भिवानी।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस के द्वारा असला लाइसैंस धारकों से अपने हथियार जमा कराने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे।लोकसभा चुनाव को शांतिपूवर्क, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उदेश्य से जिले के सभी असला लाइसैंस धारक अपने हथियार जल्द से जल्द अपने नजदीकी थाना पर जमा करवाए।