भिवानी: थाना सदर पुलिस भिवानी ने गांव नंदगांव से ई- रिक्शा चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
थाना सदर भिवानी के मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार ने ई रिक्शा चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुनेश पुत्र सत्यवान निवासी नंदगांव जिला भिवानी के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी से चोरी की गई ई-रिक्शा को बरामद किया गया है।आरोपी नशा करने का आदी है।