चकरनगर: आवारा गौवंश को अज्ञात वाहन ने रौंदा, श्रीराम सेना ने किया संमाधी संस्कार
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ढिलोरु गौवंश की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलने पर श्री राम सेना सिन्डोस ने मृतक गौवंश को कब्जे में लेकर उसका समादी संस्कार किया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक गढ्ढा खोदकर समाधि संस्कार किया।इस मौके पर पंकज ठाकुर, राधा सिंह, डब्बू सिंह,सतीश पाल, भोलू बाबा, हर्ष सिंह, आदि लोगों को यह नेक कार्य करते देखा गया।