गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस ने वाहन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक बरामद
मंगलवार को थाना मसूरी पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान कल्लूगढी कट से वाहन चोरी करने वाले मो० सैफ उर्फ फुरकान नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि बरामद हुई मोटरसाइकिल के संबंध में दिल्ली में अभियोग पंजीकृत है।