सहारनपुर: थाना चिलकाना में हाथों में तख्ती लेकर पहुंचे गोकशो ने भविष्य में अपराध न करने की ली शपथ
सहारनपुर के चिलकाना थाने में गुरुवार शाम 4 बजे एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। गौकशी के मामलों में पहले नामजद रहे 47 लोग हाथों में जागरूकता संबंधी पोस्टर लेकर थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के सामने भविष्य में अपराध से दूर रहने की शपथ ली। सभी ने अपना-अपना नाम बताते हुए कहा, "साहब... मैं सलमान हूं, मैं आमिर हूं... अब कभी गलत काम नहीं करेंगे।