जमुई: विस्थापित किसान पुनर्वास को लेकर भाकपा माले के नेतृत्व में बटिया से जमुई के लिए पदयात्रा शुरू, सरकार के खिलाफ आक्रोश
Jamui, Jamui | Jun 29, 2026 भाकपा माले के जन संगठन आदिवासी संघर्ष मोर्चा और अखिल भारतीय किसान द्वारा बटिया से सोमवार को पदयात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा का नेतृत्व भाकपा माले के बाबू साहब सिंह, किसान महासभा के जिला सचिव मनोज कुमार पांडये, बासुदेव रॉय, संजय रॉय, कल्लू मरांडी ने किया। उक्त जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर सोमवार की शाम 4 बजे दी गई है।