घोड़ाडोंगरी: ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे पटवारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खमलापुर पुल के पास हुआ भीषण हादसा, जिला अस्पताल में
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पटवारी कमलेश धुर्वे की मौत हो गई। हादसा खमलापुर पुल के पास हुआ, जहां ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे पटवारी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।