हनुमानगढ़: जिले में पुलिस ने मार्च और अप्रैल महीने में 10,362 वाहन चालकों के किए चालान, ओवर स्पीड के चालान काटे गए सबसे ज्यादा
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने मार्च और अप्रैल महीने में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में एमवी एक्ट के तहत कुल 10362 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें ओवर स्पीड के चालान सबसे ज्यादा काटे गए हैं।