कोटा जिले के सांगोद थाना क्षेत्र के कांगनिया गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया। सूचना पर सांगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ladpura, Kota | Jul 13, 2026