शाहपुर पटोरी नगर परिषद के गठन को पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था अब भी बदहाल बनी हुई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर के लोग गंदगी और दुर्गंध से जूझ रहे हैं। नगर परिषद हर माह लगभग 26 लाख रुपये सफाई पर खर्च कर रही है, फिर भी गलियों और सड़कों पर कचरे का अंबार लगा रहता है।