श्योपुर: भारत स्काउट गाइड की वित्त समिति की बैठक सम्पन्न, आय-व्यय प्रस्तुत, कार्ययोजना पर विचार
श्योपुर। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ श्योपुर की जिला वित्त समिति की बैठक जिला संघ कार्यालय पर मंगलवार को दोपहर 3 बजे आयोजित की गई जिसमें मुख्य आयुक्त एवं पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय ने अध्यक्षता करते हुए स्काउट के कार्यों को लेकर विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सर्वप्रथम स्काउट प्रार्थना की गई।