गोविंदगढ़: गोविंदगढ़-बड़ौदामेव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामहेत जाटव ने दिया इस्तीफा, पंचायत चुनाव के बीच फैसले से संगठन में हलचल
गोविंदगढ़-बड़ौदामेव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामहेत जाटव ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी और पारिवारिक कारण बताए हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच ब्लॉक अध्यक्ष के इस फैसले से स्थानीय कांग्रेस संगठन में चर्चा शुरू हो गई है। रामहेत जाटव का इस्तीफा ऐसे समय आया है,