पातेपुर: पातेपुर के बलिगांव थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध।
बलिगांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष राम निवास कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम 5 बजे मोहर्रम पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में काफी संख्या में दोनों समुदाय केलांग शामिल हुए। इस दौरान SHO ने बताया कि मुहर्रम पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील लोगों से की है।