नावकोठी: एसपी बेगूसराय मनीष कुमार ने नावकोठी थाना का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के दिए टिप्स
नावकोठी थाना का मंगलवार को बेगूसराय के पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों का समीक्षा किया। दर्ज मामले की समीक्षा के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए सघन गश्ती सहित अन्य टिप्स दिए। इस अवसर पर एसडीपीओ कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।