नावकोठी: ई किसान भवन नावकोठी में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में शामिल हुए विभिन्न राजनीतिक दल के सदस्य
ई किसान भवन नावकोठी में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक बीडीओ राहुल रंजन के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बीएओ रोशन कुमार ने किसानों को सही कीमत पर उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने स्टॉक दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दल के नेता और उर्वरक विक्रेता शामिल हुए।