हरदोई: महुआ कोला में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने पर डीएम को दिया धन्यवाद
Hardoi, Hardoi | May 30, 2026 बेनीगंज के महुआ कोला गांव में गौतम बुद्ध की प्रतिमा को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को प्रतिमा स्थापित की गई। इस मामले में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र अशोक उर्फ उत्कर्ष मौर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अनुनय झा को धन्यवाद ज्ञापित किया।