कांके: बरियातू रोड स्थित वृद्ध आश्रम में जीतो द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | Jul 27, 2025 बरियातू रोड स्थित वृद्ध आश्रम में रविवार सुबह करीब 11 बजे जीतो द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 फलदार वृक्ष लगाए गए। बता दें कि पीएम मोदी के विश्व नवकार महादिवस के आह्वान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके तहत जीतो विश्वभर में वृक्षारोपण कर रहा है।