टनकुप्पा: टनकुप्पा प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है
Tan Kuppa, Gaya | Aug 16, 2025 टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। जहां टनकुप्पा बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। जो आकर्षण का केंद्र बना है। जहां श्रद्धालु शनिवार रात 9:00 बजे से ही पूजा पाठ करने में लगे हुए हैं। वही कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन गाने में जुटे हुए हैं।