हज़ारीबाग: 21-बरही विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिह्न
21-बरही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम में कुल 19 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया था। संविक्षा में सभी 19 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए। अभ्यर्थीता वापस लेने की निर्धारित अवधि के अंदर दो अभ्यर्थी सुनील कुमार साव और केदार पासवान के द्वारा अभ्यर्थीता वापस ली गई। इस प्रकार कुल 17 अभ्यर्थी निर्वाचन लड़ने हेतु योग्य पाए.